सेना की वर्दी में मंडी में पकड़ा गया होशियारपुर का नटवरलाल

Stellar mike logo copy

-सेना की भर्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था – सेना अधिकारी को सल्यूट मारने पर अधिकारी को हुआ था शक – सेना ने किया पुलिस के हवाले – होशियारपुर में शिव कुमार के खिलाफ पहले भी दर्ज है धोखाधड़ी का मामला:पुलिस अधिकारी
मंडी (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): मंडी के पड्डल मैदान में सेना की वर्दी पहने एक संदिग्ध दलाल को काबू किया गया है। जिसकी पहचान पंजाब के जिला होशियारपुर निवासी शिव कुमार के तौर पर हुई है। सेना ने उसे पकड़ने के उपरांत पुलिस के हवाले कर दिया है। इन दिनों तीन जिलों की सेना भर्ती पड्डल मैदान में चली हुई है। जैसे ही सेना की वर्दी पहने शिव कुमार ने एक सैनिक अधिकारी को सैल्यूट मारा, अधिकारी को उस पर शक हो गया। अधिकारी द्वारा सख्ती के साथ कथित आरोपी से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया। काबिलेगौर है कि 6 अक्तूबर से जारी सेना भर्ती में भाग लेने हजारों युवा मंडी पहुंचे हैं। भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जगह-जगह सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सेना के जवानों और पुलिस को तैनात किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिव कुमार सेना की नकली वर्दी पहन कर भर्ती काम्लैक्स में आ गया। दोपहर के समय एक अधिकारी को जैसे ही उसने सैल्यूट मारा उसे दबोच लिया गया। पता चला है कि इससे पहले उसने सेना में भर्ती होने आए कुछ युवकों को सेना में भर्ती होने का आश्वासन दिया था। बताया जा रहा है कि पंजाब के जिला होशियारपुर में उसके खिलाफ पहले ही धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। एस.पी. मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि आरोपी दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here