सुजानपुर कम्युनिटी हैल्थ सैंटर को अस्पताल का दर्जा दिए जाने पर लगी मोहर

hosp bed-कांग्रेसियों ने और इलाका निवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार-
सुजानपुर टीहरा (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): राज्य मन्त्रिमण्डल की गत दिवस हुई वैठक में सुजानपुर के कम्युनिटी हैल्थ सैंटर को सिविल अस्पताल का दर्जा देने पर मोहर लगाए जाने से सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड, गई है और मुख्यमन्त्री वीरभद्र द्वारा अपनी घोषणा को साकार रूप दिये जाने पर यहां के निवासी गद-गद हो उठे हैं। सुजानपुर को यह नायाब तोहफा देने के लिय जिला परिषद सदस्य लेख राज ठाकुर, राज्य महिला कंाग्रेस कमेटी की सचिव सुषमा शर्मा, जिला कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरिन्द्र गुप्ता, एम.आर. गुलेरिया, जिला कंाग्रेस कमेटी के महासचिव राज कुमार शर्मा, जैसी राम, पुरषोतम चन्द, प्यार चन्द, तरलोक चन्द, अरूण मैहरा, महेष गुप्ता, मुनीष गुप्ता, डा. कुलदीप, नगर परिष्द अध्यक्ष मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष औंकार स्वरूप, वी.डी.सी. सदस्य जोगिन्द्रि ठाकुर, शक्ति चन्द राणा, डा. अशोक राणा, कर्नल कुलदीप डोगरा, कर्नल एस.एस. गुप्ता, कै. गन्दर्भ, पी.सी. राणा ने मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मन्त्री ठाकुर कौल सिंह और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा का आभार व्यक्त किया है। इन सभी ने यहां जारी संयुक्त बयान में कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के वाद पिछले पौने तीन सालों में राजेन्द्र राणा के प्रयासों की बदौलत सुजानपुर के विकास को नए पंख लगे हैं और राजेन्द्र राणा के आग्रह पर मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर को उपमण्डल का दर्जा देने के साथ-साथ खुले दिल से इस हल्के के विकास के कई नए तोहफे दिए हैं। उक्त नेताओं ने कहा कि यहां सिविल अस्पताल बनने से चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी और आपात स्थिति में रोगियों को उनके घर के नजदीक विश्षज्ञ चिक्तिसा सुविधायें उपलब्ध होंगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here