विनोद राय ने ईद, रक्षा बंधन तथा स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। जिला कांग्रेस कमेटी कोआर्डीनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने जहां मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी वहीं उन्होंने  सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षा बंधन के त्योहार की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी त्योहारों को आपसी भाईचारा के साथ मिलजुलकर मनाया जाता है तथा हमारा भारत त्यौहार और मेलों का देश है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वर्ष के प्रत्येक दिन उत्सव मनाया जाता है। पूरे विश्व की तुलना में भारत में अधिक त्यौहार मनाए जाते हैं। इस मौके पर विनोद राय ने कहा कि हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वो कभी भूलाया नहीं जा सकता और उनके प्रयासों के कारण ही आज हम आजाद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here