बाढ़ प्रभावित लोगों को संत निरंकारी मिशन ने पहुंचाया खाना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश और बाढ़ से बड़ोदरा में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रहने व खाने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच संत निरंकारी मिशन के सेवादल व संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन के सदस्यों ने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद के साथ, बडोदरा सिटी में इन बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाए व अपनी समाज सेवा की मुहिम को आगे बढ़ाया। संत निरंकारी सेवादल और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों को 2000 से अधिक भोजन के पैकेट वितरित किए गए।

Advertisements

बड़ोदरा की जोनल इंचार्ज बलजीत कौर और क्षेत्रीय संचालक सुंदरजीत सिंह ने स्वंय उपस्थित होकर खाने के पैकेटों पहुंचा कर जरुरतमंद लोगों की सेवा की। बाढ़ प्रभावित लोगों को जब खाने के पैकेट मिले तो बाढ़ के चलते आ रही परेशानी से उनको कुछ राहत मिली। बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा संत निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रह समाज सेवी कार्यों की बहुत प्रशंसा की और धन्यवाद किया।

विधायक सीमा मोहिले और स्थानीय पार्षद मनीष पगर ने भी निरंकारी मिशन के सेवादल के सदस्यों का प्रभावित लोगों के लिए मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने कहा कि निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने उनको शिक्षा ही यही दी है मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। धर्म हमेशा आपस में जोडऩे का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here