टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। ग्रीन एड आर्गेनाईजेशन संस्था की ओर से आर्मी ग्राउंड में श्री गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व को समर्पित शुरू किए गए मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के लिए क्षेत्र निवासियों के साथ-साथ प्रवासी पंजाबियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पर्यावरण संभाल व नगर को सुंदर पार्क मुहैया कराने के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए हल्का उड़मुड़ के विधायक संगत सिंह गिलजियां ने भी पहल करते हुए इस मिशन के लिए निजी रूप से 1 लाख का सहयोग देते हुए इस मिशन के मुख्य सेवादार जितेंद्र पाल सिंह जेपी की अगुवाई में हुए एक समागम के दौरान विधायक गिलजियां यह राशि भेंट करते हुए कहा कि पर्यावरण संभाल व धरती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ग्रीन एड संस्था की ओर से इस मिशन में राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा, लायंस क्लब गौरव, टांडा यूनाइटेड स्पोट्र्स क्लब, गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब, डेरा बाबा बलवंत सिंह के सेवादारों के साथ-साथ बाबा बूटा भगत कमेटी इत्यादि संस्थाएं योगदान दे रहे हैं। इन संस्थाओं के मिशन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी वित्तीय सहायता देने का भरोसा देते हुए उन्होंने टांडा की अन्य संस्थाओं व टांडा से संबंधित प्रवासी पंजाबियों को इस मिशन में अपना अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य सेवादार जितेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह डिंपा मियानी ने विधायक गिलजियां का इस सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विधायक को बताया कि लगभग 33 एकड़ के दान में फौज के अधिकारियों के निर्देशानुसार 10,000 से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ फूलों वाले पार्क भी बनाए जाएंगे। इस ग्राउंड को एक सुंदर सैरगाह बनाने के साथ-साथ इसमें खेलों के लिए मैदान विकसित किए जाएंगे।
इस अवसर पर जोगिंदर सिंह गिलजिया, नगर कौंसिल प्रधान हरि कृष्ण सैनी, पूर्व चेयरमैन लखवीर सिंह, जगजीवन जग्गी, रविंदर पाल सिंह गोरा, चेयरमैन परमवीर सिंह पम्मा, गोल्डी कल्याणपुर, सुखविंदरजीत सिंह झावर, गुरसेवक मार्शल, बाबू रूपलाल, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, चौधरी कमल सैनी, गुरमुख सिंह, गुलशन अरोड़ा, हीरा लाल भट्टी, राजेश लाडी, पिंकी संगर, मनजिंदर सिंह गोल्डी, हैप्पी गैलेक्सी, हरदीप सिंह घडियाला, नरेंद्र सिंह धड़ियाला, मनदीप दीपा, फार्मासिस्ट अफसर बलराज सिंह, विकास बहल, पंकज सचदेवा, शरणजीत सिंह, परमिंदर सिंह सैनी, रणधीर सिंह, गुरविंदर सिंह ढिल्लो, जीवन कुमार, मंजीत सिंह खालस, नरेंद्र सिंह बैंस अवान, जितेंद्र सिंह संघा, सुखविंदर सिंह क्लोटी, तजिंदर सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।