भाजपा को झटका: भाजपा किसान विंग के संयुक्त सचिव पंकज मेहरा साथियों सहित आप में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी होशियारपुर की एक बैठक मोहल्ला बहादुरपुर में शहरी अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य उपप्रधान एवं विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज संदीप सैनी, राज्य संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सियान, यूथ संयुक्त सचिव जसपाल चेची, महिला बिंग प्रधान संतोष सैनी एवं युवा नेता मनी गोगिया विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात दिन प्रतिदिन सरकार की नाकामियों की वजह से खराब होते जा रहे हैं। जो पंजाब कभी देश को नई राह दिखाता था वह आज सरकार की नकारा नीतियों के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। संदीप सैनी ने कहा कि जो सरकार आम जनता को उसकी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे सकती, उस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और आम जनता का यह फर्ज बनता है कि वह ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके। संदीप सैनी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से प्रश्न करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की दीवारों को नीले पीले रंगों से रंगने से स्मार्ट स्कूल नहीं बनते, आज भी बच्चे फटी हुई दरियों एवं टाटों पर बैठने को मजबूर हैं। अध्यापकों को सही समय पर उनका वेतन न मिलना स्मार्ट स्कूलों के बयान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है, जिसका जवाब कैप्टन साहब से आम जनता मांग रही है।

Advertisements

आम जनता का साथ एवं विश्वास ही आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में लाएगा इंकलाब: संदीप सैनी

बैठक को संबोधित करते हुए सतवंत सिंह सियान ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार का हशर भी अकाली-बीजेपी की तरह ही होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत ने पंजाब के लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब दिल्ली की आम जनता काम के आधार पर वोट डाल सकती है तो हम क्यों नहीं? आज आम जनता यह सोच रही है कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी कि अगर सरकार होती तो सारी सुविधाएं जो दिल्ली की आम जनता को मिल गई हैं वह पंजाब की आम जनता को भी मिलती।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय वर्मा ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और आम जनता खुशहाल जीवन जीएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम के चुनाव पूरे जोश एवं हिम्मत के साथ अच्छे उम्मीदवारों के बल पर लड़ेगी और जीत दर्ज कर नगर निगम होशियारपुर को भ्रष्टाचार मुक्त करेगी।

इस अवसर पर जिला भाजपा किसान सैल के संयुक्त सचिव पंकज मेहरा ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी की समूची लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्यों एवं पंजाब में विपक्ष में होने के बावजूद भी आम जनता की हकों की रखवाली के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर ही पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मूलभूत सिद्धांतों से भडक़ चुकी है। जोकि आने वाले समय में उसके पतन का कारण बनेगा। इस अवसर पर अनित नैयर, गौरी आप वार्ड प्रधान, रामस्वरूप, जोगिंदर पाल सिंह, कमल किशोर, मनदीप कुमार, पृथ्वी सिंह, प्रिंस सेठी, कविता, मंजू सेठी, ओम प्रकाश सेठी, सुदर्शन सेठी, सुनील कुमार, सुमन सेठी, हरविंदर सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here