मांगों का नहीं निकला कोई हल, 72 घंटे हड़ताल और बढ़ी

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पी.एच.ई. अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों का हल नहीं निकलते देख 72 घंटे हड़ताल और बढ़ा दी है साथ ही कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हमारी हड़ताल व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ साथ जिला राजौरी व जिला पुंछ में भी पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी मांगों के समर्थन में काम छोड़ो हड़ताल पर डटे हुए हैं। वीरवार को पीएचई विभाग के डिवीजन कार्यालय राजौरी के बाहर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

Advertisements

कर्मचारियों का दिन रात धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं वीरवार को धरने प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी यूनियन ने कहा कि 7 फरवरी से जारी हम कर्मचारियों द्वारा धरने प्रदर्शन व हड़ताल को आज 15 दिन हो चले हैं लेकिन हमारी मांगों पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे मजबूरन हम कर्मचारियों को हड़ताल की अवधि को बढ़ाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम से हम कर्मचारियों को फिर से 72 घंटे की हड़ताल को बढ़ाना पड़ा है और हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हम कर्मचारियों को हमारा बकाया वेतन जारी करने के साथ अन्य मांगे पूरी नहीं होती। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहराया है और लोग पानी को परेशान हैं लोगों का कहना है कि सरकार प्रशासन को चाहिए कि जल्द ही पीएचई कर्मियों की मांगों का कोई हल निकाले और हम कर्मचारियों को पानी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here