सामाजिक समरसता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं लंगर: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। समाजिक समरसता बनाए रखने व समाज को एकता के सूत्र में पिरोए रखने में लंगर अहम भूमिका अदा करते हैं। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने चंडीगढ़ रोड स्थित महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाए गए लंगर के दौरान सेवा करते हुए रखे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. गौरव गर्ग ने भी श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया।

Advertisements

 कैबिनेट मंत्री ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाए गए लंगर में की सेवा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा धर्म व संस्कृति ही हमारी विरासत है और इससे जुड़ कर ही हम तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में ज्ञान का भंडार है व हमारे धार्मिक स्थान हमारी नौजवान पीढ़ी को नई दिशा देने में योगदान डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बहुत जरु री है कि हम अपने बच्चों को अपने धर्म, संस्कृति व अपनी अमीर विरासत से जोड़े।

इस अवसर पर बी.सी. कमिशन के चेयरमैन सरवन सिंह रामगढिय़ा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, विपन गुप्ता, शिव प्रसाद, एक्सियन ड्रेनेज एस.एच. कलसी, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, दीपक पुरी, गुलशन राय, सतीश जैन, गुरदीप कटोच, रजत के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here