सी.आई.ए. स्टाफ को बड़ी कामयाबी: रवि बलाचौरिया के साथी मनी व सैंडी नशीला पाउडर और हथियारों सहित गिरफ्तार

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। जिला पुलिस प्रमुख एस.ए.एस. नगर (मोहाली) आई.पी.एस. कुलदीप सिंह चाहल के दिशानिर्देशों और एस.पी. (इनवेस्टिगेशन हरमनदीप सिंह हांस एवं डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ खरड़ इंचार्ज सबइंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा ने विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को नशीले पाउडर तथा हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने फेस-1 मोहाली इलाके से अरुण कुमार उर्फ मनी पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव बाथू, थाना हरोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश को 5 फरवरी 2020 को 110 ग्राम नशीला पाउडर तथा नाजायज असले सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21/22/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 25-54-59ए के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया था।

Advertisements

रवि बलाचोरिया और राजीव को गुजरात पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार, उन्हें जल्द लाया जाएगा पंजाब: पुलिस अधिकारी

इस संबंधी आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरुण उर्फ मनी से पहले 110 ग्राम नशीला पाउडर तथा एक पिस्टल 30 बोर व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। रिमांड दौरान आरोपी से एक पिस्टल 315 बोर व 10 जिंदा राउंड कारतूस 315 बोर बरामद किए। मनी के खिलाफ पहले भी हत्या तथा डकैती और हथियारों की नोक पर गाडिय़ां छीनने व अपने साथी आरोपी को पुलिस हिरासत से भगाने के मामले दर्ज हैं। आरोपी मनी गैंगस्टर रवी बलाचौरिया के गैंग का सरगर्म सदस्य है। मनी ने रवी बलाचौरिया के साथ मिलकर गांव रामपुर बिलडो थाना गढ़शंकर के विशाल कुमार नाम के नौजवान की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। जिसमें विशाल कुमार की रेकी करने वाले उसके साथी आरोपी संदीप कुमार उर्फ सैंडी पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव रामपुर बिलडो थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर को भी गिरफ्तार करके उसके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया है।

एस.एस.पी. कुलदीप चाहल, एस.पी. हरमनदीप सिंह और डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह की अगुवाई में सी.आई.ए. स्टाफ खरड़ इंचार्ज सबइंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा ने हासिल की बड़ी सफलता

गैंगस्टर रवी बलाचौरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब नैशनल बैंक फगवाड़ा में 7 लाख 60 हजार रुपये गन प्वाइंट पर डकैती की थी। जिसमें अरुण कुमार उर्फ मनी ने मदद की थी। मनी को 5 फरवरी 2020 को गिरफ्तार करने उपरांत मोहाली की सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस लगातार रवी बलाचौरिया के ठिकानों पर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी करती रही। अरुण कुमार उर्फ मनी के बताए ठिकानों जिसमें लधियाना, चौटाला हरियाणा तथा गांव जनपत जिला गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोयडा) उत्तर प्रदेश शामिल थे, में रेड की थी। जहां रवी बलाचौरिया पुलिस से बचकर गुजरात भाग गया था। जोकि मोहाली पुलिस की इनपुट पर गुजरात में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा इस गिरोह ने थाना छप्पर जिला यमुनानगर (हरियाणा) के इलाके में गन प्वाइंट पर एक आई-20 कार की लूट की थी तथा इसी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दिसंबर 2019 में थाना सोहाणा के एैरो सिटी इलाके में एम.जी. हैकटर गाड़ी की लूट की थी। आरोपी अरुण कुमार ने इस साल 2013 में ऊना हिमाचल प्रदेश में विनोद जैन नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। जिसमें अरुण कुमार को उम्र कैद हुई थी तथा वर्ष 2018 में परोल पर छुट्टी आया था तथा वापिस जेल में नहीं गया और भगौड़ा हो गया था। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने केसवाल राजीव कुमार को पेशी दौरान पुलिस कस्टडी से भगाया था। राजीव को भी गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अरुण कुमार उर्फ मनी तथा संदीप कमार उर्फ सैडी से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ है कि उन्होंने रवी बलाचौरिया तथा उसके साथियों से मिलकर अपने साथी बिन्नी गुज्जर जो जेल में बंद है को हथियारों की नोक पर पुलिस कस्टडी से भगाना था। इसके अलावा इन्होंने खुलासा किया है कि वर्ष 2011 में बिन्नी गुज्जर के पिता की हत्या हो गई थी तथा इस हत्या में जे.वी. निवासी सुभाष नगर होशियारपुर तथा कर्मवीर सिंह हैप्पी उर्फ खरगोश शामिल थे जोकि दोनों ही जमानत पर थे उन्हें मारना था।

अधिकारियों ने बताया कि अरुण कुमार के खिलाफ थानों जिनमें थाना सदर ऊना में दो मामले, थाना हरोली जिला ऊना में एक, थाना छप्पर जिला यमुनानगर हरियामा में एक, थाना सोहाणा में, थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर तथा थाना सिटी फगवाड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा और भी मामलों की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here