होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की आदेशों और बाबा हरदेव सिंह महाराज जी की 66वीं जयंती मौके सिविल अस्पताल में भाई परशोतम लाल, संचालक लखविंदर लाल, संचालिका बहन कमलजीत कौर का नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। निरंकारी श्रद्धालुओं का हस्पताल पहुंचने पर डा. हरबंस लाल, डा. ओंकार, डा. मीनू, राजेश कुमार और नर्स हरप्रीत कौर, गीता, जगीर कौर ने स्वागत किया।
इस दौरान निरंकारी श्रद्धालुओं ने सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के चरणों में अरदास करने के बाद सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ और दूसरे लोगों ने संत निरंकारी मिशन की तरफ से चलाई गए सफ़ाई अभियान की सरहाना किया। इस मौके पर भाई परशोतम लाल और दूसरे आधिकारियों ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश ही गंदगी चाहे बाहर हो चाहे मन के अंदर हो वह नुक्सान ही करती है।
इसलिए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज जी यह संदेश दे रहे हैं कि यदि एक बार हम घरों की सफाई करते हैं जिस से सुंदरता आती है इसी तरह यदि हम मन के अंदर सफाई कर लें तो जहां हमारा जीवन सुंदर बनता है वहां ही बाकियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। इस मौके पर भारी संख्या निरंकारी श्रद्धालु उपस्थित थे।