ठाकुर जगदेव चंद स्मृति संस्थान नेरी में होगा राष्ट्रीय परिसंवाद 15 फरवरी को

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पश्चिमी हिमालय में पुरातात्विक अन्वेषण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद हमीरपुर जिला के नेरी स्थित ठाकुर जगदेव चंद स्मृति संस्थान में 15 फऱवरी से आरम्भ होगा। यह कार्यक्रम ठाकुर जगदेव चंद स्मृति संस्थान नेरी और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में होगा। राष्ट्रीय परिसंवाद का शुभारंभ राज्यपाल माननीय आचार्य देवव्रत करेंगे। आयोजन समिति के सचिव डा.राकेश कुमार शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि परिसंवाद में 75 से अधिक विद्वान व शोधार्थी अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को सांसद अनुराग ठाकुर समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को ही हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा शोध संस्थान के संस्थापक ठाकुर राम सिंह का राज्यस्तरीय जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर ठाकुर राम सिंह युवा इतिहासकार पुरस्कार सम्मान और डा. एम.एस. अहलुवालिया स्मृति इतिहास सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में शोध संस्थान के महासचिव भूमि दत्त शर्मा, सौरभ सूद तथा अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चेत राम मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here