प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक का जोरदार स्वागत करेगा भाजपा पश्चिमी मंडल: अश्विनी ओहरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 20 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के दौरे के संबंध में भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक प्रधान अश्विनी ओहरी की अध्यक्षता में हुई।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होशियारपुर पहुंचने पर मंडल की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होशियारपुर में यह पहला दौरा है और इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा मंडल की तरफ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व शहर निवासी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु पहुंचेंगे।

इस मौके पर जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, महासचिव मनजिंदर सिंह सियान व डा. पंकज शर्मा, विनोद मंटू, अनीता कुमारी, जयबंती, रीना, अंजू, राज कुमार, विकास, तृभुदान, मुन्ना कुमार, पप्पू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here