अनिल डडवाल गगरेट सोशल मीडिया के संयोजक नियुक्त, देवी लाल ने जताई खुशी

गगरेट(द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवी लाल सांडिल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया के संयोजको की नियुक्तियां करके प्रदेश सोशल मीडिया का कुनबा बढ़ाया है। इसका लाभ हमें लोकसभा चुनावों के दौरान देखने को मिलेगा।

Advertisements

-आम कार्यकर्ता की ताजपोशी से आती है पार्टी में मजबूती: देवी लाल सांडिल

देवी लाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद करते हुए कहा की गगरेट सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर अनिल डडवाल की ताजपोशी से गगरेट ब्लॉक का हर वर्ग खुश है। उन्होंने बताया कि अनिल डडवाल एक साधारण परिवार ईमानदार और साफ छवि व्यक्तित्व के मालिक है। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी का फायदा हमें लोकसभा चुनावों के दौरान गगरेट ब्लॉक में मिलेगा।

देवीलाल ने कहा की पिछले तीन चार महीनों में जिस तरह कांग्रेस पार्टी के आम वर्कर को रज्जब दी जा रही है इससे यह बात सिद्ध हो गई है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हर उस कार्यकर्ताओं पर नजर बनाए रखे हुए हैं जो पार्टी के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं जिस तरह आम आदमी को शीर्ष पदों पर साधारण परिवार से संबंधित व्यक्तियों को पार्टी में मान-सम्मान दिया जा रहा है। उससे कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है और आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर जी की अगवाई में लोकसभा की चारों की चारों सीट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here