अरोड़ा का कैबिनेट मंत्री बनना होशियारपुर के लिए मान की बात: कांग्रेसी कार्यकर्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा का कैबिनेट मंत्री बनना होशियारपुर के लिए मान की बात है। श्री अरोड़ा ने सदैव ही होशियारपुर के विकास को प्राथमिकता दी है तथा अब और भी तेजी के साथ होशियारपुर के विकास को करवाकर श्री अरोड़ा जनता के दिल में अपनी जगह को और पक्का कर लेंगे।

Advertisements

उक्त बात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्री अरोड़ा का मुंह मीठा करवाते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा जिन्होंने समाज सेवा से राजनीति का सफल शुरु किया था, वे आज भी समाज सेवा को ही प्राथमिकता देते हैं तथा इसी की बदौलत जनता उन्हें बेहद प्यार करती है। इस मौके पर जय प्रकाश शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, गुरदीप कटोच, सुनीश जैन, गुलशन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here