आगामी चुनावों में वोट चाहिए तो कर्मियों की मांगों पर ध्यान दे सरकार: कुलवंत सैनी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सिंह। 5 राज्यों की गिनती के नतीजे को देखकर सभी कांग्रेस वाले पटाखे चला रहे है और मिठाईयां बांट रहे है। उन्होंने यह नहीं मालूम आप ने पंजाब में भी वही हाल कर रखा है जो मोदी साहिब ने केंद्र में कर रखा था। उक्त बातों का प्रगटावा कुलवंत सिंह सैनी महासचिव नगर पालिका कर्मचारी संगठन पंजाब ने करते हुए कहा कि पंजाब में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है किसी भी वर्ग को कोई राहत प्रदान नहीं की गई।

Advertisements

सभी मुलाजिम हर रोज सडक़ों पर रोष प्रदर्शन करते है जोकि 4 डी.ए. की किश्तें बकाया है और 5वीं 1 जनवरी से होने वाली है। उन्होंने कहा कि नया स्केल भी नहीं दिया गया, लेकिन जो मुलाजिम अपना हक मांगते है उन पर लाठी चार्ज किया जाता है यह अकेले मुलाजिमों के साथ नहीं हो रहा है। सभी वर्गों के साथ हो रहा है। किसान पैसे लेने के लिए गन्ने मिलों के आगे धरने दे रहे है, जो उनकी फसल है वह सडक़ों पर बर्बाद हो रही है। बसें और ट्रेने रोकी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इतना खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि पंजाब सरकार ने भी जो नई भर्ती अकाली सरकार करके गई थी उनके नोटीफिकेशन भी रद्द किए गए है और दुबारा उसे लागू नहीं किया।

अगर कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों से वोट चाहती है तो पहले खजाना मंत्री को बदला जाए तथा जो बाकी विभागों के मंत्री है उनके पास भी यूनियनों के साथ बात करने का समय नहीं है। इस लिए पटाखे या मिठाई बांटने की बात नहीं है। लोगों के काम किए जाए और मुलाजिमों को उनका बनता हक समय-समय पर दिया जाए। तभी कांग्रेस सरकार को वोट मिलेगे, नहीं तो विरोधी उस समय ढोल बजाएगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here