आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लड़कियों के लिए आवश्यक: सैली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में एक दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान आठ बार ब्लैक बैल्ट चैंपियन रह चुके हांशी एलेन सैली की ओर से छात्रों को खास कर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को मुसीबत के समय खुद का कैसे बचाव करना है के बारे में डेमो के साथ ट्रेनिंग दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में लड़कियों को काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है। कई समाज विरोधी व्यक्ति उनके साथ लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम दे देते हैैं या उनको शारीरिक तौर पर भी नुकसान पहुंचा देते है। इनसे बचाव के लिए मार्शल आर्ट की ट्र्रेनिग उनके काम आ सकती है। इस लिए आत्मरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रेनिंग लड़कियों के अति आवश्यक हो जाती है। उन्होंने ने लड़कियों को मार्शल आर्ट सीखने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here