कांग्रेस की जीत पर सोनी व रैहल ने जताई खुशी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला कांग्रेस मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी तथा युवा इंका अध्यक्ष नवप्रीत रैहल ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खुशी प्रगट करते हुए इस जीत को सचाई तथा जनता की जीत कहा। उन्होंने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि भाजपा ने सदैव धर्म व जाति के नाम पर राजनीतिक की है। जहां तक की भगवान राम को भी इन्होंने वोट के लिए प्रयोग किए जाने वाला साधन बना लिया है।

Advertisements

इसीलिए श्रीराम भक्त हनुमान जी ने इन्हें दंडित किया है। इतना ही नहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की गलत नीतियों के कारण त्राहि-त्राहि कर रहे थे। जनता ने कांग्रेस को जीत दिलाकर भाजपा को इनके अत्याचारों की सजा दी है। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पवन कुमार आदिया की अगुवाई में कांग्रेस की जीत की खुशी कार्यकर्ताओं व जनता के साथ सांझा करने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जीत के लिए विधायक आदिया ने जनता को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here