कांग्रेस की प्राथमिकता, महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण: विधायक डा.राज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। महिला सशक्तिकरण कांग्रेस के लिए सिर्फ किताबी जुमला नहीं बल्कि इस विषय पर गंभीर कांग्रेस, राजनीति में भी औरतों को सशक्त करने के लिए वचनबद्ध है, यह विचार चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार ने जाहिर किए। उन्होंने इस संदर्भ में कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का वर्णन किया।

Advertisements

पहली घोषणा कि कांग्रेस 17 वीं लोकसभा के पहले स्तर में संसद और सभी विधानसभायों में औरतों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए महिला आरक्षण वेएक पारित करेंगी। डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में इस संबंधी मत पास किया जा चुका है। दूसरी घोषणा यह कि कांग्रेस केंद्र सरकार, केंद्रीय सरकारी संगठनों एंव सारवजनिक उद्योगों में सभी पदों पर 33 प्रतिशत आरक्षण औरतों के लिए करेगी। डा. राज ने कहा कि इस लक्ष्य की तरफ भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही कदम बढ़ा चुके हैं-औरतों को स्थानक संस्थाएं जैसे कि पंचायत, ब्लाक समिति और जिला परिषद में औरतों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर। राजनीति में महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस सरकार की गंभीरता इससे भी जाहिर होती है कि कांग्रेस सरकार वाले राज्य इस दिशा में पहलकदमी कर रहे हैं।

डा. राज कुमार ने कहा कि औरतें आज किसी भी क्षेत्र में मर्दों से कम नहीं हैं परंतु फिर भी राजनीति ऐसा क्षेत्र है जिसमें पूरे विश्व में केवल 7 प्रतिशत ही महिला नेता हैं, यह आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसी के मद्देनजऱ राहुल गांधी की यह घोषणाएं उनकी दूरदर्शिता पर प्रसिद्ध सोच को दर्शाते हैं। डा. राज ने इस मौके पर अपनी महिला टीम मैंबरों, वर्करों और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए यह यकीन दिलाया कि कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं की बेहतरी के लिए और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here