कांग्रेस ने 70 साल से की केवल धर्म और क्षेत्र की राजनीति: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट रजनीश शर्मा। बुधवार को भाजपा मंडल हमीरपुर द्वारा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक नरेंद्र ठाकुर के अलावा भाजपा सदर मंडल, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख, बूथ पालक, मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रमुख ने सम्मेलन मे भाग लिया। अनुराग ठाकुर का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। युवाओं की टीम ने अनुराग ठाकुर का फ़ूल मालाएँ पहना कर स्वागत किया। सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देते हुए फील्ड में डट जाने का आह्वन किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि देश को ताकतवर बनाने के लिए राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा प्रत्याशियों के हक में मतदान करें। बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आए सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनावों के लिए डट जाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है, कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में चौमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल उपलब्धियों से भर रहा है। कांग्रेस सरकार जो 70 साल में विकास नहीं करवा पाई नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर पांच साल में वह विकास के कार्य करवाए हैं जो एक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मैडिकल कॉलेज, बिलासपुर के लिए हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज, देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हए कहा कि अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनावों में लगातार चौथी बार जीतकर इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हमीरपुर से भाजपा को अभूतपूर्व बढ़त दिलाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here