कांग्रेस से परेशान, लोगों ने थामा भाजपा का दामन: सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब दर्जनों लोगो ने केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। जिला भाजपा महासचिव एडवोकेट डी. एस. बागी व अमित सभ्रवाल के प्रयास से पीपलांवाला के भगवान् वाल्मीकि धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements

जिसमे दलित समुदाय के लोगो ने सांपला द्वारा होशियारपुर के लिए किए गए कार्यो पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर सांपला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी चुनावों की राजनीती नहीं की हमारी पार्टी हमेशा देश को विकास के माध्यम से ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहती है जिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कामयाब रहे है।

सांपला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों को गुमराह करने की ही कोशिश की है। यह लोग कभी भी गरीब और दलितों के लिए काम करने की हिम्मत नहीं कर पाए। भाजपा के किए गए कार्यों पर भी यह लोग झूठ बोलकर जनता को मुर्ख बनाना चाहते है। परन्तु अब जनता इनकी झूठी बातों पर यकीन करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र जितने भी फण्ड पंजाब को भेजता है पंजाब सरकार उसे भी खर्च करने से डरती है या कही और ही इस राशि का इस्तेमाल कर लिया जाता है।

एस.सी. बच्चों की पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप के 327 करोड़ की राशि केंद्र ने लगभग 2 महीने पहले पंजाब सरकार को जारी कर दी थी, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार की नियत साफ़ न होने के चलते बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।

जिस कारण बच्चों को स्कूल, कॉलेजों में दाखिला लेने में दिक्कत आ रही है। केंद्र सरकार ने इनकी हरकतों को देखते हुए इन्हे हिदयात जारी कर दी है कि स्कॉलरशिप की राशि कहीं और खर्च ना की जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से वादा किया था की पंजाब में हमारी सरकार आने पर विकास की गति और तेज कर दी जाएगी। इनके आने से विकास को गति तो नहीं मिली लेकिन पंजाब में विकास की दुर्गति जरूर हो गई है और राज्य से विकास नाम की चीज गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इनके डेढ़ साल के राज से दुखी होकर और मोदी सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा में शामिल हो रही है। जो कांग्रेस के लिए एक चेतावनी है।

इस अवसर पर करतार चंद प्रधान वाल्मीकि सभा, मदन लाल, मोहिंदर पाल अटवाल, रोशन पाल अटवाल, किशन लाल, धर्मपाल, सतपाल, गोपाल, अशोक कुमार, शिंदपाल, पवन कुमार, बूटा राम, कुलदीप, संजीव, राहुल, रिंकू, राकेश कुमार, विशाल कुमार, रमन, मनदीप, राज कुमार आदि को विजय सांपला ने पार्टी पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर एस.ए सिद्व, छवि अटवाल, मंडल प्रधान अश्वनी ओहरी, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, उपप्रधान गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह धामी, दिलबाग सिंह सिद्व, राहुल बग्गा, चमन लाल बंटी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here