केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के जवानों का बढ़ाया मनोबल : खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पिछले दिनों अपने त्रिपुरा प्रवास से लौटते समय एयरपोर्ट पर केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय सेना के जवानों को हवाई यात्रा के दौरान दिए जा रहे सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए पत्र लिखकर केन्द्र सरकार का धन्नयवाद किया है।
श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों अपने त्रिपुरा प्रवास से लौटते समय जब एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के समय सैनिकों को फ्लाईट पर सबसे पहले आमंत्रित किया गया तब सभी यात्रियों ने तालियों से व सैल्यूट कर सैनिकों का अभिनंदन किया। केन्द्र सरकार के प्रयास से बने इस खुशनुमा माहौल में श्री खन्ना ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

Advertisements

श्री खन्ना ने इस संबंधी केन्द्र सरकार को धन्यवाद पत्र लिखते हुए केन्द्र के इस प्रयास की सराहना की। खन्ना ने कहा कि भारतीय सैनिकों को यह सम्मान देकर केन्द्र सरकार ने भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाया है। खन्ना ने कहा कि देश की सुरक्षा हेतु सीमाओं पर पहरा देने वाले भारतीय सैनिकों को जब देशवासियों से सम्मान व प्यार मिलता है तो उनके हौंसले और अधिक बुलंद होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here