कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के प्रयासों से होशियारपुर को मिले बड़े प्रोजैक्ट के लिए सरकार का जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में होशियारपुर के लिए 4 मुख्य प्रोजैक्ट मंजूर करके शहर निवासियों को आने वाले दिनों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। यह प्रोजैक्ट होशियारपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। यह सभी जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं राजस्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की दूरदर्शी सोच का नतीजा है वहीं कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा यहां के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सफलता को भी दर्शाता है। इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर निवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री एवं श्री अरोड़ा का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी व्यक्त करने दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। डा. नंदा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने सदैव दलगत राजनीति से दूर रहते हुए सिर्फ और सिर्फ शहर के विकास को प्राथमिकता दी है तथा आज उनकी मेहनत के चलते ही बजट में होशियारपुर को रेलवे ओवर ब्रिज, कम्युनिटी सैंटर, कैंसर अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपये तथा फूड स्ट्रीट मिलने में सफलता मिली है।

Advertisements

इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा होशियारपुर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शुरु से ही विधानसबा में आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं राजस्व मंत्री मनप्रीत बादल से भेंट करके अहम प्रोजैक्ट होशियारपुर को देने की मांग की। आज उनके प्रयास पूरी तरह से सफल होते दिख रहे हैं। उक्त प्रोजैक्टों के पूरा होने पर होशियारपुर भी अन्य विकसित शहरों की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा। रेलवे फाटक पर फाटक बंद रहने से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, मगर ओवर ब्रिज बनने के बाद लोगों को इस विकराल समस्या से निजात मिल जाएगी। इतना ही नहीं कैंसर अस्पताल बनने से भी लोगों को काफी लाभ मिलेगा। कम्युनिटी सैंटर बनने से गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को फायदा होगा और फूड स्ट्रीट शहर के विकास की नई तस्वीर प्रदर्शित करेगा, जहां पर लोग मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद भी चख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिन ही कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू होशियारपुर के विकास के लिए 101 करोड़ रुपये देकर गए थे और वहीं आज कैबिनेटमंत्री अरोड़ा के प्रयासों से होशियारपुर को बजट में मिले उपहार होशियारपुर के लिए मील के पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर कुलविंदर सिंह हुंदल पार्षद, सुरिंदर सिंह सिद्धू, हरीश आनंद, रमेश डडवाल, दिनेश वालिया, अरुण बीटन, सुरिंदर बीटन, परवीन गुप्ता, चेतन अरोड़ा, रवी शर्मा, अमरीक चौहान, कमल भट्टी, खरैती लाल कतना, मनमोहन कपूर, कुलदीप अरोड़ा, राहुल गोहिल, नरेश कुमार, अमरजीत, गोल्डी कमालपुर, वरिंदर दत्त वैद, अशोक, नवदीप ओहरी एवं अशोक मेहरा ने बजट में होशियारपुर के विकास के लिए प्रोजैक्ट मंजूर करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here