खुशखबरी: विधायक अरोड़ा कैबिनेट में हुए शामिल, बने कैबिनेट मंत्री

mla-arora-against-health-dept-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के लिए अच्छी खबर है, मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करते हुए कैबिनेट में विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा को शामिल किया है।

Advertisements

मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट का विस्तार करते हुए 9 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिनमें विधायक अरोड़ा का नाम भी शामिल है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार विधायक अरोड़ा कहीं बाहर गए हुए थे तथा होशियारपुर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत करने हेतु नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके निवास स्थान पर जुटनी शुरु हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक हमारी टीम भी मौके पर मौजूद थी और जल्द ही आपको इस संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here