गांव सलेमपुर निवासी मनजीत पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना मेहटियाणा के अधीन पड़ते गांव सलेमपुर में काम से घर लौट रहे युवक को घेर कर उस पर जान से मारने की नीयत से हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर रुप से घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना की जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार गांव सलीमपुर निवासी मनजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह आज 16 जून को शाम करीब 6-7 बजे काम से घर लौट रहा था कि जब वह ढोलनवाल के मोड़ पर पहुंचा तो पहले से घात लगाकर खड़े हमलावरों ने उसे ट्रैक्टर से टक्कर मारी और उसे गिरा दिया। किसी तरह से खुद को संभालते हुए मनजीत घर की तरफ भागा। मगर हमलावरों ने उसे घर की समीप घेर कर उस पर तेजधार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और भाग कर घर के भीतर घुस गया। शोरगुल सुनकर गांव निवासी जब इक_ा होना शुरु हुए तो हमलावर वहां से भाग निकले। सिर में घाव होने से गंभीर रुप से घायल मनजीत को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने तुरंत उसका ईलाज शुरु कर दिया था तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही मनजीत के परिवार ने गांव में कुछ जमीन ठेके पर ली थी तथा जिसके पास पहले ठेका था उसने इसकी रंजिश के चलते मनजीत पर जान से मारने हेतु हमला कर दिया। परन्तु परमात्मा का शुक्र रहा कि मनजीत घर पहुंच गया और उसका बचाव हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here