जल संरक्षण कर आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित करें : अर्जुन राम मेघवाल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने बी.एस.एफ. कैंप खडक़ां में जल संरक्षण विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर मेघवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमिगत जल का गिर रहा स्तर एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जल न केवल इंसान के लिए बल्कि पेड़ पौधों, पशु-पक्षियों तथा समस्य जीव जगत के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी होने के चलते मनुष्य का यह कर्तव्य बनाता है कि वह स्वयं जल संरक्षण कर समस्त जीव जगत एवं वनस्पति का जीवन संरक्षित करे। श्री मेघवाल ने रहीम जी के दोहे रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून की व्याख्या करते हुए जवानों को यह संदेश दिया कि जल को संरक्षित करने के लिए हमारे विद्वान व ऋ षि मुनी भी हमें प्रेरित करते आए हैं।

Advertisements

जल संरक्षण न किया तो पानी के लिए हो सकता है अगला विश्व युद्ध : खन्ना

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जल को संरक्षित न किया गया तो पृथवी पर कुछ भी नहीं बचेगा। इस मौके पर खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण के प्रति हर व्यक्ति को जागरू क होने की जरू रत है। उन्होंने कहा कि निरंतर गिर रहा भू जस्तर आज इंसान की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। खन्ना ने कहा कि बाहरी खतरों के साथ साथ देश को आंतरिक खतरों से बचाना भी हमारा कर्तव्य है। खन्ना ने कहा कि यदि जल के व्यय को रोका न गया तो अगला विश्वयुद्ध जल की कमी के कारण होगा। खन्ना ने कहा कि हमारी सेनाएं बाहरी ताकतों से हमारे देश को संरक्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण में यदि देश को जवान पहल करें तो लोगों में जल संरक्षण के प्रति एक सार्थक संदेश जाएगा। सोनालीका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कहा कि श्री खन्ना द्वारा जल संरक्षण विषय पर निरंतर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि वे सोनालीका ग्रुप की तरफ से जल संरक्षण के लिए उनका पूर्ण सहयोग करेंगे।

बी.एस.एफ. कैंप खडक़ां में जल संरक्षण के विषय पर करवाए गए मुकाबलों में अव्वल रहे जवानों को किया पुरस्कृ त

इस मौके पर आई.जी. पी.एस. बैंस ने कैंप में पधारने पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अरजुन राम मेघवाल व श्री खन्ना का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. जल संरक्षण मुहिम में अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री खन्ना द्वारा संचालित प्रकाश राय खन्ना एवं. कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं तथा वह इस मुहिम में ट्रस्ट का पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर जल बचाओ मिशन में अच्छा काम करने के लिए बाबा रंजीत सिंह, विजय नड्डा, प्रिं. ज्योति खन्ना, सुभाष वर्मा तथा डा. रमन घई को सम्मानित किया। इस मौके पर श्री खन्ना ने जल संरक्षण विषय पर कैं प में करवाई गई निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्ल रहे जवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर श्री खन्ना की धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना, विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, उमेश जैन, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, एस.पी. दीवान, मधुसूदन विज आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here