जिलाधीश के निर्देशों पर हरकत में आए निगम अधिकारी, सफाई व्यवस्था कायम रखने की कवायद शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सफाई के पक्ष से शहर की नुहार बदलने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर निगम को हिदायत करते हुए कहा कि सफाई के पक्ष से किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए शहर की सफाई यकीनी बनाई जाए। इसी कड़ी के अंतर्गत आज नगर निगम होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल के नजदीक लगे कूड़े के ढेर को उठवा कर सफाई करवा दी गई है, जिससे इलाके की नुहार बदल गई है। ईशा कालिया ने नगर निगम को निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल के नजदीक किसी भी व्यक्ति को गंदगी फेंकने न दी जाए। उन्होंने शहर वासियों को भी अपील की कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की तरह हर व्यक्ति शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अपना योगदान दे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि आम व्यक्ति की ओर से किसी भी स्थान पर वेस्टेज आदि फेंक दी जाती है, जो कि एक जिम्मेदार नागरिक की निशानी नहीं है। जिलाधीश ने कहा कि शहर की नुहार बदलने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए और प्रण करना चाहिए कि हम शहर में किसी भी तरह की गंदगी नहीं फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि ढेरों में पशु व अन्य जानवर प्लास्टिक के लिफाफे आदि खा जाते है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुक्सानदेह हैं। उन्होंने कहा कि उपयोग कर किसी भी स्थान पर प्लास्टिक के लिफाफे आदि फेंकना जहां गंदगी पैदा करते हैं, वहीं आवारा पशुओं के लिए भी काफी नुक्सानदेह हैं। अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्यय)-कम-कमिश्नर नगर निगम हरप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर सफाई के पक्ष से शहर की नुहार बदलने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को निरंतर सफाई यकीनी बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here