जिला भाजपा इकाई ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। आतंकवाद परस्त पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव देना होगा। अब किसी तरह बातचीत से आतंकवाद का मसला सुलझने वाला नही है। उक्त विचार संयुक्त भाजपा नेताओं ने पुलवामा में फिदायीन हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहे।

Advertisements

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय पठानिया के नेतृत्व में पाकिस्तान की इस घिनौनी साजिश के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, लोकसभा सह प्रभारी जगतार सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत राणा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन में शामिल होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला फूंका।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि पुलवामा हमले ने सारे देश को हिला कर रख दिया है। भाजपा उन शहीद परिवारों के साथ खड़ी है जो देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे गए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साफ कर दिया है कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा।

श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आज सारे देश की आंखे पुलवामा में शहीद हुए जवानों पर नम है और उन्हीं आंखों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश भी है। अब भारत को निर्णायक लड़ाई लडऩी होगी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने विश्व पटल पर पाकिस्तान के काले चेहरे को दोबारा बेनकाब कर दिया है। मोदी सरकार ने भारतीय सेना को खुले हाथ आतंकियों का सफाया करने ठोस कदम उठाया है।

जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने कहा कि पुलवामा हमले से पाकिस्तान ने अपनी कायरता का परिचय दिया है। लेकिन उसकी ऐसी ओछी हरकतों से भारतीय सेना का मनोबल नही टूटेगा। सारा देश चट्टान की तरह अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ा है।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, सुरेश भाटिया, आनंदवीर सिंह, कृष्ण अरोड़ा, यशपाल शर्मा, कुलवंत कौर, मीनू सेठी, अर्चना जैन, त्रिशला शर्मा, बिंदु सूद, आदर्श कपिला, रमेश ठाकुर, अशोक कुमार शोकी, अमरजीत लाडी, अश्विनी गैंद, पार्षद बलविंदर बिंदी, जिन्दू सैनी, सरबजीत सिंह, सुधीर शर्मा, विनय गुप्ता, संतोख सिंह, महिंदरपाल धीमान, चिंटू हंस, दर्पण गुप्ता, राजन शर्मा, राजा सैनी, जसवीर सिंह सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here