टांडा: चाहल गन हाऊस में चली गोली, महिला की मौत एक घायल

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा के चाहल गन हाऊस में हुए गोली कांड में एक एन.आर.आई. महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिला गोली लगने से गंभीर घायल हो गई। गोलियां गन हाऊस के मालिक सरबजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह के युवा पुत्र अमनप्रीत सिंह ने चलाई थी। मृतक महिला की पहचान सरबजीत कौर पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी पिपलांवाला होशियारपुर के रूप में हुई है।

Advertisements

जबकि गोली लगने के कारण गंभीर घायल दूसरी महिला की पहचान दलवीर कौर पत्नी अमनदीप सिंह निवासी झाँवा के रूप में हुई है। जिसे होशियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतका सरबजीत कौर के पति की मौत हो चुकी है तथा वह केनेडा से आई थी। दोपहर हुई घटना के बाद डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह गिल्ल ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गोलियां मारने वाले गन हाउस के मालिक के बेटे अमनप्रीत सिंह सोनू की तलाश शुरू कर दी है। दोनों महिलाएं गन हॉउस के मालिक से किसी काम को लेकर मिलने आई थी।

वारदात के बाद सोनू गन हॉउस को लॉक लगा फरार हो गया। जिसके कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे सोनू के पिता सरबजीत सिंह ने घायल दलवीर कौर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डी.एस.पी गिल्ल ने बताया कि पुलिस सी.सी.टी.वी फुटेज की मदद से तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। फिलहाल सोनू के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की वारदात का सही खुलासा सोनू के काबू आने पर ही पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here