ताजा खबर: हल्का टांडा से विधायक संगत सिंह गिलजियां ने दिया त्यागपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अभी-अभी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल न किए जाने के रोष स्वरुप संगत सिंह गिलजियां हल्का विधायक टांडा ने पार्टी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया है।

Advertisements

उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पवन कुमार दिया को सौंप दिया है। हालांकि इस संबंधी विधायक संगत सिंह गिलजियां की तरफ से अधिकारिक तौर से कोई बयान नहीं आया है, मगर दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष विधायक पवन कुमार आदिया से बात करने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। संगत सिंह गिलजियां ने त्यागपत्र दिया या नहीं, उन्हें मना लिया जाएगा। वे हमारी पार्टी का मान हैं और से पार्टी के साथ ही रहेंगे कहीं नहीं जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here