तायकवांडो खिलाडिय़ों के दाखि़ले हेतु लडक़ों की आल इंडिया ओपन भर्ती रैली 2 मई से

चंडीगढ़: बोएज़ स्पोर्टस कंपनी, आर्टिलरी सैंटर, नासिक रोड कैंप द्वारा तायकवांडो खेल में उभर रहे खिलाडिय़ों की भर्ती के लिए एक रैली 2 से 3 मई, 2018 तक की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कमांडिंग अफ़सर, बोएज़ स्पोर्टस कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खिलाडिय़ों के चयन ट्रायल, शारीरिक और तकनीकी हुनर टैस्ट स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रशिक्षकों और अफसरों के बोर्ड द्वारा लिए जाएंगे। इन चयन ट्रायलों के लिए वे तायकवांडो खिलाड़ी योग्य होंगे जिनकी आयु 1 मई, 2018 को 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बीच होगी या 16 वर्ष तक के उन खिलाडिय़ों पर भी विचार किया जा सकता है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर तायकवांडो खेल में पदके जीते हों।

Advertisements

दी गई जानकारी के अनुसार जिन खिलाडिय़ों का चयन हो जाता है उनको छठी से दसवीं कक्षा तक के अंग्रेज़ी माध्यम में मुफ़्त पढ़ाई और रहने की सुविधा दी जायेगी। इसके अलावा अन्य सभी सुविधायें, खेल प्रशिक्षण, स्पोर्टस किटें और बीमा भी मुफ़्त करवाया जायेगा।

जो योग्य खिलाड़ी इच्छुकहैं वे कमांडिंग अफ़सर, बोएज़ स्पोर्टस कंपनी के फ़ोन नंबर 0253-2412523, 0253 -2414421 (ऐक्स्टंैशन 6209 और 6280) पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here