थाना हरियाना: गांव खियाला बुलंदा का बलदेव सिंह 92 पत्ते नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत गांव खियाला निवासी एक व्यक्ति को 92 पत्ते नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ए.एस.आई. मेजर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान सौतला-खियाला बुलंदा मार्ग पर एक व्यक्ति को आते हुए देखा, जिसके हाथ में काले रंग का प्लास्टिक का बजनदार लिफाफा था। पुलिस ने चैकिंग के लिए जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके हाथ में पकड़े लिफाफे में से 92 पत्ते नशीले कैप्सूलों के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह पुत्र स्व. धर्म सिंह निवासी बुलंदा खियाला के तौर पर हुई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here