देश में मोदी मैजिक समाप्ति की ओर अग्रसर: प्रेम कौशल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पांच राज्यों में संम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया कि देश के अन्दर मोदी मैजिक समाप्ति की ओर अग्रसर हो चुका है और देश की जनता झूठ, जुमलेबाजी, हिन्दू-मुस्लिम का खेल समझ चुकी है, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने आज जारी एक ब्यान में यह बातें कही।उन्होंने ने कहा कि देश की जनता जान गई है कि केंद्र और प्रदेशों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारें लुभावने नारे दे कर मात्र जनता को गुमराह करने का ही कार्य किया है।

Advertisements

भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमितशाह का कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के अहंकार युक्त अभियान की जनता ने हवा निकाल कर भाजपा नेताओं को आइना दिखाया है। प्रेम कौशल ने कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा की पराजय से देस की राजनीति में पुन: कांग्रेस युग की नींव रखी है क्योंकि जनता जानती है कि कांग्रेस ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी देशवासियों को समान दृष्टि से देखते हुए सबकी भलाई और तरक्की के लिए काम करते हुए देश को मजबूती के साथ आगे ले जा सकती है।

प्रेम कौशल ने कहा कि इन चुनावों में राहुल गांधी देश के नोजवानों, किसानों, महिलाओं, व्यपारियो और मज़दूर वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के लिए असहिष्णुता के इस दौर में एक उम्मीद की किरण की तरह उभर कर सामने आए हैं आगामी लोकसभा चुनावों में देश की जनता निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए देश से झूठ, सम्परायवाद, घृणा और हिटलरशाही की राजनीति का अंत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here