दोहा में फँसे भारतीय को मिला अनुराग का साथ, दिया सहयोग का आश्वासन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विदेश में फँसे हर भारतीय के दर्द को दूर करना मेरा धर्म है। यह मानना है हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का काबिलेगौर है कि अच्छी आय और बेहतर जीवनशैली की तलाश में कई भारतीयों का विदेशों की ओर रूख करना आम बात है। इसमें से खाड़ी देशों की ओर जाने वाले की अच्छी ख़ासी तादाद है। मगर कई बार गलत एजेंटो के चक्कर में पडक़र या फिर वहाँ के देशों के नियम क़ायदे कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। वहाँ फँसे लोग किसी ना किसी माध्यम भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हैं।

Advertisements

पिछले कई वर्षों से इन माध्यमों में एक माध्यम हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर भी हैं। अनुराग ने हलिया वर्षों में कई भारतीयों की विदेशों में मदद और उनके वतन वापसी का रास्ता साफ़ किया है। विदेशों में फँसे भारतीयों की मदद के लिए अनुराग की तत्परता का एक ताज़ा उदाहरण कल सामने आया जब दोहा में फँसे एक भारतीय ने ट्वीटर पर उनसे अपनी परेशानी साझा की और मदद की गुहार लगाई। अनुराग ठाकुर ने तत्काल ही दोहा में भारतीय दूतावास से अश्वनी और उनके साथियों की मदद का अनुरोध किया जिसपे भारतीय दूतावास ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अश्वनी की समस्या को दूर कर दिया।

पीडि़त अश्वनी ने इसके लिए सांसद अनुराग ठाकुर की प्रशंसा करते हुए उनका आभार प्रकट किया। जब अनुराग ठाकुर से इस मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि एक भारतवासी होने के नाते हर भारतीय की मदद करना उनका धर्म है। अनुराग ने कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी होती है जब वह अपने प्रयासों से किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा करने के इरादों को जनता का प्यार और मज़बूत करता जाता है और ये सिलसिला हमेशा जारी रहेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ख़ुशी के त्योहार लोहड़ी पर यदि कोई भारतवासी देश वापस लौट कर अपने परिवार के साथ इसमें शामिल हो पाता है तो इस से ज़्यादा ख़ुशी की बात और क्या हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here