नंद घर आनंद भयो जै कन्हैय्या लाल की…. भजन से भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा खानपुरी गेट एकता नगर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ छठे दिन में प्रवेश कर गया। हरिद्वार से आचार्य राजिंदर प्रसाद ने पूजन अर्चन करवाकर यज्ञ शुरु करवाया। उन्होंने कहा कि यह अग्नि निश्चय ही स्वर्ग सुख प्राप्त कराने वाली विशेष नौका है। यज्ञ ही विष्णु है, यज्ञ ही प्रजापति है, यह ही सूर्य है। गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि मैं ही यज्ञ हूं व उपदेश देते हुए बताया कि यज्ञ न करने वाले को यह लोक और परलोक कुछ भी प्राप्त नहीं होता। यज्ञ से बचे हुए अन्न को खाने वाले श्रेष्ठ पुरुष सब पापों से छुटते हैं। आज के यज्ञ के मुख्य यजमान विवेक गुप्ता, सीमा गुप्ता थे।

Advertisements

ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री जी के आर्शीवाद से मंदिर प्रांगण में हो रही श्री मद्भागवत ज्ञान रस व दिव्य संगीतमयी कथा व्यास भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी (बरसाने वाले) ने श्रीमद् भागवत कथा का बखान करते कहा कि भगवान श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम, राष्ट्र नायक है। धर्म विग्रह श्री कृष्ण धर्म रक्षा, अधर्म का विनाश व प्रेमरस से परिपूर्ण लीलाओं से निज भक्तों को परमानंद प्रदान करने हेतु संसार में अनंत रुपों में अवतरित होते हैं।

द्वापर युग में जब कंस आदि असुरों के द्वारा धर्म, वैष्णवता व सनातन संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, तब ऐसी प्रतिकूल परिस्थिति में भगवान श्री कृष्ण मथुरा की कारागार मेें देवकी-वासुदेव को निमित्त बनाकर अवतरित हुए। बाबा श्रीवासुदेव जी श्री कृष्ण को रात्रि के समय में गोकुल के मुखिया श्री नंद बाबा के महल में नंद पत्नी यशोदा मैय्या के यहां छोड़ आए। भगवान को पुत्र रुप में प्राप्त कर संपूर्ण गोकुल नगरी में परमानंद प्रगट हुआ। नंद घर आनंद भयो जै कन्हैय्या लाल की भजन के साथ उपस्थिति को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान सोसायटी प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जतिन गुप्ता, जगदीश हरजाई, संजीव सराय, अनिल गुप्ता, राघव गुप्ता, विवेक गुप्ता, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दविंदर वालिया, रमेश गंभीर, शुभम सिंगला, निखिल सिंगला, अशोक कुमार, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, राम कृष्ण देव, विकास सिंगला, बृज बिहारी, शुभम, नील मोदगिल सहित गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here