नवनियुक्त महिला पंचों व सरपंचों को पार्षद तलवाड़ ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। महिला शक्ति से देश को बहुत आशाएं हैं। जिस तरीके से एक महिला अपने घर को चलाने में योगदान देती है, अगर उसी तरीके से वो देश को चलाने में अपना योगदान दे, तो भारत दुनिया के नक्शे में नंबर एक देश बन जाएगा। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष रीना जेतली ने भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव, लोकसभा होशियारपुर की प्रभारी पार्षद नीति तलवाड़ द्वारा नवनियुक्त महिला पंचों व सरपंचों को सम्मानित करने हेतु गांव छावनी कलां में करवाए गए समारोह में उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

ना जेतली ने कहा कि हमें रबड़ स्टैंप बनकर कार्य नहीं करना, बल्कि खुद की सोच के अनुरूप इस समाज में बदलाव लाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि भा.ज.पा. प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ दवारा नवनियुक्त महिला प्रतिनिधियों, चाहे वह किसी भी पार्टी से क्यों न हों, उसे राजनीति में आने पर सम्मानित करने का जो निर्णय लिया है, उससे महिलाओं को अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करने का एहसास होगा।

इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव, लोकसभा होशियारपुर की प्रभारी पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि आज संविधानिक प्रक्रियाओं के चलते हमें राजनीति में आने का मौका मिला है। इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए हमें खुद को स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि कभी मर्द प्रधान कहलाए जाने वाले समाज में आज महिला को हर क्षेत्र में काम करने के पूरे अवसर मिल रहे हैं। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि अब हमें अपनी सकारात्त्मक ऊर्जा से इस समाज में बदलाव लाने की जिम्मेदारी पूरी करनी है।

इस मौके पर नवनियुक्त महिला पंचों व सरपंचों को भारतीय जनता महिला मोर्चा दवारा सम्मानित करने की प्रक्रिया का आगाज भी किया गया। समारोह में सरपंच विद्या देवी, ऊषा देवी, नरिंदर कौर, रानो, गुरमीत कौर, कैलाश रानी, परमजीत कौर, दविंदर कौर चौहान के अलावा भारी संख्या में अन्य नवनियुक्त महिला प्रतिनिधि भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here