नारी शक्ति देश के विकास में अग्रनीय: विधायक डा.राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विधानसभा इजलास दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए पेश किया गया मत्ता सर्वसम्मति के साथ पास हो गया। मत्तों का प्रस्ताव पेश करने के बाद चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार ने इसकी महत्ता बारे उपस्थित मैंबरों के साथ विचार सांझे किए। डा. राज कुमार ने कहा कि महिलयो के बिना समाज के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिला की सरगर्म और सार्थक भूमिका न हो। भारत में महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गर्वनर, मुख्यमंत्री, स्पीकर आदि पर महिलाओं स्वाभिमान है और पहली भारती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बीबीसी के सर्वे में “वूमैन ऑफ मिलेनियम” भी घोषित किया गया।

Advertisements

– महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन के मत्तों के लिए मुख्यमंत्री को दी बधाई

विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ नारी शक्ति प्रदेशों और राष्ट्र की खुशहाली और तरक्की में विशेष योगदान डालेगी। यह संविधान निरमाता डा. भीम राव अंबेडकर साहिब को भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिन्होंने महिला वर्ग के लिए संविधानिक हक देने के लिए “चैंपियन ऑफ वूमैन राईटस” कहा जाता है। इस मौक पर डा. राज ने कैप्टन अमरिंदर को बधाई देते कहा कि उन्होंने पंचायत संस्थाओं के लिए महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण करके पंजाब की राजनीति में सुनहरी अध्या जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज इस मत्तों के साथ कैप्टन साहिब एक इतिहासिक राजनीतिक घटना की इबारत लिखा रहे है। डा. राज ने कहा कि कैप्टन साहिब की इस दूरगामी और पहल कदमी के साथ भारत की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और महिला को नए अवसर मिलेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here