पंचायत चुनाव में अहम भूमिका अदा करेगा कांग्रेस कोआर्डिनेशनल सैल: विनोद राय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने में कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल अहम भूमिका अदा करेगा तथा इसके लिए पार्टी हाईकमान द्वारा पदाधिकारियों एवं नेताओं को जनता से संपर्क बढ़ाने की बात कही गई है ताकि लोगों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान करवाकर उन्हें सरकार एवं पार्टी की नीतियों के साथ मजबूती के साथ जोड़ा जा सके। उक्त जानकारी चंडीगढ़ में सैल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करके लौटे सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा पिछले समय में किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने तथा लोगों को आगामी योजनाएं के प्रति जागरुक करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

Advertisements

विनोद राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पंजाब को पुन: पैरों पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सैल के प्रदेश चेयरमैन कमलजीत सिंह चावला ने पदाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए और पार्टी नीतियों के प्रति लोगों को जागरुक करने व पार्टी मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपचेयरमैन लाल सिंह टोहरा, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here