पंजाब सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने हेतु सोशल मीडिया का प्रयोग करने का आह्वान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिला कांग्रेस की बैठक जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनदीप सिंह एवं गगनदीप सिंह ने लोकसभा हल्के की महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहिए, क्योंकि आज के समय में अपनी बात शीघ्र किसी तक पहुंचाने का सबसे आसान मार्ग सोशल मीडिया है। पंजाब सरकार की उपलब्धियों जैसे कर्ज माफी, तंदरुस्त पंजाब, नशे पर लगाम, युवा पीढ़ी को रोजगार, बढिय़ा प्रशासनिक सेवाएं, स्टैंप ड्यूटी में कटौती आदि को घर-घर पहुंचाया जाए।

Advertisements

\अगर किसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को अपने कार्य में किसी तरह की कोई दिक्कत पेश आती है तो वे खुद जाकर कार्य करवाएं। राहुल गांधी द्वारा चलाए गए शक्ति के फार्म भी अधिक से अधिक भरवाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर उफाध्यक्ष सुरिंदर सठियाला, जोगिंदर कौर, मीडिया इंचार्ज दीप भट्टी, सचिव सरोज बाला, गीता रानी, सवरनजीत कौर, अनीूता कुमारी, नीलम रानी, शकुंतला तथा रंजना देवी सहित अन्य महिला कार्यकर्ताएं मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here