पार्रिकर के निधन से देश ने खोया एक कर्मयोगी राजनेता: खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के स्वर्गवास होने से भाजपा के साथ-साथ देश ने भी एक कर्मयोगी नेता को खो दिया है। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने मनोहर पार्रिकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्री पार्रिकर का निधन भाजपा व देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पार्रिकर के निधन से देश ने एक समाजवादी, सुधारवादी व महान विचारक को खो दिया है।

Advertisements

उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि पार्रिकर ने इतने बड़े मुकाम पर रहते हुए जिस सादगी से जीवन जिया वह सदियों तक एक उदाहरण बनकर हम देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। श्री खन्ना ने बताया कि पार्रिकर का परिवार भी सादगी से जीवन जीते हुए देशवासियों को सादगी का संदेश दे रहा है।

खन्ना ने कहा कि पार्रिकर जैसे महान नेता न केवल भाजपा बल्कि पूरे देशवासियों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अश्विनी ओहरी आदि ने भी मनोहर पारिकर के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here