पुलिस गिरफ्त से भागे अपराधी मेजर ने गांव देनोवाल में अपनी पत्नी और बेटी को मारी गोली

होशियारपुर/गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर के गांव देनोवाल में उस समय दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब पुलिस गिरफ्त से भागे एक अपराधी ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की। गोली लगने से उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी और दावा किया कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन एवं डी.एस.पी. सतीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम का जायजा लिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार करीब 8 माह पहले अदालत में पेशी दौरान पुलिस को चकमा देकर भागे आपराधी मेजर सिंह (उम्र करीब 38 वर्ष) पुत्र संत राम गत रात्रि 21 मार्च को करीब साढ़े 7 बजे मोटरसाइकिल पर अपने घर आया और उसने अपनी पत्नी रजनी से झगड़ा करना शुरु कर दिया। मां से झगड़ा करते देख उसकी बेटी प्रिया अपने पिता को समझा रही थी तथा इसी दौरान मां शोर मचाती हुई जब घर से बाहर निकली तो मेजर सिंह ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गई। मेजर सिंह घर से बाहर निकला और पुन: घर के भीतर दाखिल हुआ और उसने प्रिया को भी गोली मार। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग इक_ा होने शुरु हो गए। इसी बीच मेजर सिंह का भतीजा बलविंदर सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह को मेजर सिंह की दूसरी बेटी प्रिंयका ने उसे बताया कि उसका पिता उसकी मां व बहन को गोली मारकर भाग गए हैं। इस पर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गगनदीप सिंह घुम्मन ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर प्रिया के शव को कब्जे में लिया और उसकी मां रजनी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने मेजर सिंह के भतीजे के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here