बी.एस.एन.एल. कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/समीर सैनी। वकीलां बाजार होशियारपुर में बी.एस.एन.एल. के समूह कर्मचारियों द्वारा ए.यू.ए.बी. के बैनर तहत तीन दिवसीय देश व्यापी हड़ताल दूसरे भी जारी रही। इस हड़ताल के बारे में सभी नेताओं ने बताया कि उन्होंने मजबूर होकर सरकार द्वारा मांगे पूरी न होने के कारण यह हड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह हड़ताल पुलवामा के शहीदों को दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धाजंलि देने के उपरांत शुरू की।

Advertisements

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ व मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बी.एस.एन.एल. को खत्म करने के उद्देश्य को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। निजी कंपनियों के चंगुल में फंसी मोदी सरकार ने आज तक बी.एस.एन.एल. को 4 जी स्पैक्ट्रम नहीं दिया जोकि उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने अन्य मांगों से अवगत करवाते हुए कहा कि दूसरे पी.आर.सी. के बचे मुद्दों का हल किया जाए।

इसी तरह 15 फीसदी फिटनेस के साथ तीसरा पी.आर.सी. लागू किया जाए, सरकारी नियमों के मुताबिक पेंशन कंट्रीब्यूशन का भुगतान किया जाए इत्यादि मांगों के हक में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर बलवीर सिंह, जगतार सिंह, प्रदीप कुमार, ए.एस. राणा, अजीत सिंह, अमित गुप्ता, मुकेश कुमार, जगमिंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत राय, बलराज, हरचंद सिंह और वक्ताओं ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here