बैंड बाजों के बीच डाली गई यज्ञ की पूर्णाहुति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। नंद अन्नपूर्णा मंदिर में आज 18 मार्च को पूर्णाहुति के साथ ही 10 दिन से चल रहा रुद्र चण्डी महायज्ञ संपन्न हो गया। रुद््र चण्डी महायज्ञ में चण्डी एवं रुद्र की चार लाख बीस हजार आहुतियां डाली गई। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा खानपुरी गेट एकता नगर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में गत दिनों से चल रहा रुद्र चण्डी महायज्ञ मंगल कामना के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों के बीच पूर्णाहुति डाली। आज के यज्ञ में मुख्य यजमान चण्डीगढ़ से चंद्र अग्रवाल व दर्शन अग्रवाल शामिल थे। प्रबंधक सदस्यों ने बताया कि इस संबंधी कन्या भोजन, ब्राह्मण विदाई और विशाल भंडारा 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Advertisements

ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री जी के आर्शीवाद से मंदिर प्रांगण में हो रही श्री मद्भागवत ज्ञान रस व दिव्य संगीतमयी कथा व्यास भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी (बरसाने वाले) ने श्रीमद् भागवत कथा का बखान करते कहा कि भगवान की लीलाएं अद्भुत व दुलर्भ हैं। कोई भी भगवान की लीला को नहीं समझ सकता।

नंद अन्नपूर्णा मंदिर अपने शहर वासियों का आभार प्रकट करता है जिन्होंने तन-मन-धन से सहयोग किया। इस दौरान पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, अश्विनी गैंद, राकेश सूरी, यशपाल शर्मा, सोसायटी प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जतिन गुप्ता, जगदीश हरजाई, संजीव सराय, अनिल गुप्ता, राघव गुप्ता, विवेक गुप्ता, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दविंदर वालिया, रमेश गंभीर, शुभम सिंगला, निखिल सिंगला, अशोक कुमार, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, राम कृष्ण देव, विकास सिंगला, बृज बिहारी, शुभम, नील मोदगिल सहित गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here