ब्रह्मज्ञान से जुड़े रहने से कदम गलत दिशा की तरफ नहीं बढ़ते: रुपिंदर कौर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन असलामाबाद होशियारपुर में संत निरंकारी मंडल के आदेश अनुसार इंगलिश मीडिया का संयोजक स्तरीय समागम गढ़शंकर के संयोजक महात्मा कवि दत्त के नेतृत्व में करवाया गया। इस समागम में गढ़शंकर, माहिलपुर होशियारपुर व अज्जोवाल ब्राचों के नौजवान भाई बहनों ने भाग लिया। नौजवान बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में अपने विचारों व गीतों से संतो महापुरुषों की शिक्षाआें को नौजवान पीढ़ी को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

इस मौके पर बहन रुपिंदर कौर ने अपने विचारों में बताया कि हमें सतगुरु पर विश्वास रखना चाहिए। सतगुरु हमेशा ही दुनिया पर मौजूद रहा है। आज भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के रूप में इस धरती पर मौजूद है। सतगुरु की शिक्षा दुनिया के हर इंसान के लिए हमेशा सुखदाई होती है। आज की नौजवान पीढ़ी जहां नई तकनीक से जुड़ी हुई है वहीं इसको अपने मूल परमात्मा को भी उतनी ही तरजीह देनी चाहिए क्योंकि, यदि ब्रह्मज्ञान से जुड़े रहेंगे, फिर कभी भी हमारे कदम गलत दिशा की तरफ नहीं बढ़ेंगे। नौजवानों का जोश व बुर्जुगों का होश, समाज को एक सुखदाई व सुंदर दिशा दे सकते है। नौजवानों को दुनियावी प्राप्तियों के साथ साथ अध्यात्मिक प्राप्तियां की तरफ भी बढऩे की जरूरत हैै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here