ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

logo latest

नई दिल्ली: आज सुबह 10:17 बजे बालासोर, ओडिशा के एकीकृत परीक्षण क्षेत्र (आईटीआर) से सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण मोबाइल ऑटोनोमस लांचर से किया गया, जिसके तहत सख्त मौसमी हालात में इसकी उपयोगिता की जांच हो सके।इस मिसाइल ने अपनी निर्धारित दिशा पर उड़ान भरी और इसके समस्त महत्वपूर्ण घटकों ने सटीक काम किया है।

Advertisements

– रक्षा मंत्री ने  वैज्ञानिकों व भारतीय सेना को दी बधाई

ब्रह्मोस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सभी मौसमों में यह मिसाइल कारगर है। यह परीक्षण समुद्र के समीप किया गया जहां 9 मीटर ऊंची लहरें थीं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रूस के एन.पी.ओ.एम. के सहयोग से इसका निर्माण किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल के परीक्षण के समय भारत के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डी.आर.डी.ओ. तथा ब्रह्मोस के वैज्ञानिक उपस्थित थे। रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डी.आर.डी.ओ. ब्रह्मोस और भारतीय सेना को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here