भाजपा करेगी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, मनाएगी विश्वासघात दिवस: परमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की सत्ता संभालने से पहले कांग्रेस पार्टी ने जो वायदे प्रदेश की जनता किए थे, उन्हें आज तक पूरा नही किया गया। जिससे जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।इसी रोष के चलते शुक्रवार दोपहर 12बजे,जिला भाजपा की और से कांग्रेस के खिलाफ विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Advertisements

श्री परमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के वादाखिलाफी पर हाहाकार मची है।हर वर्ग के लोग जो कैप्टन सरकार से कुछ न कुछ आस लगाए बैठे थे।उन्हें सिवाय निराशा के कुछ भी हाथ न लगा।पँजाब की जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला ईवीएम मशीन में भाजपा को वोट देकर लेंगे।

श्री परमार ने बताया कि प्रदेश भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला युवा मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है। युवा मोर्चा भारी संख्या में उन नौजवानों को लेकर भाग लेगा,जो आज कैप्टन सरकार की और से मिलने वाली नौकरी और स्मार्ट फोन आदि जैसे चुनावी वायदों से अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here