भाजपा ने रन फार यूनिटी के तहत सरदार पटेल को किया याद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल के 149वें जन्मदिन पर पूरे देश में भाजपा द्वारा रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में जिला भाजपा द्वारा जिला प्रधान विजय पठानिया के नेतृत्व में रन फार यूनिटी के साथ साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के सचिव व होशियारपुर के जिला प्रभारी सुभाष शर्मा,केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला,पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कमालपुर चौक से शुरू होकर यह दौड़ जिला भाजपा कार्यलय शास्त्री मार्किट में संपन्न हुई।

Advertisements

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कि सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत को आज़ादी मिलते समय जो सभी रियासतों को स्वायत्तता देकर चले गए थे। उन सभी को एक लड़ी में पिरो कर सरदार पटेल ने भारत में एकता का नया अध्याय शुरू किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल की देश के प्रति सेवा को कभी उजागर नहीं होने दिया,लेकिन नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप आज पटेल को उनकी महान उपलब्धियों देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैचू ऑफ़ यूनिटी को बना कर उनका सम्म्मान किया है। उन्हें युगो युगो तक उनके महान कार्यों के लिए याद रखा जाएगा।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, कृष्ण अरोड़ा, संजीव दुआ, कुलवंत कौर, रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद,अमरजीत लाडी, जीवेद् सूद, शिव कुमार काकू,,रंजीत सिंह राणा, जिंदु सैनी, चिंटू हंस, बब्बा हांडा, अश्वनी विग, मनजिंदर सियान,राम लुभाया,संजू अरोड़ा, हरमेश लाल, ईशान मेहरा, राजिंदर मोदगिल, त्रिशला शर्मा, उषा भल्ला,अक्षय कुमार, यशपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, उषा पनेसर,कुलविंदर बब्बू,राजा सैनी,विपुल वालिया,अनिल जैन,विजय बग्गा, राजेश काका, स्वतंत्र कैंथ, राम प्रकाश ऐरी,विपिन वालिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here