भाजपा महिला मोर्चा ने करवाया पौधारोपण कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 25 सितंबर प. दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस तक भाजपा द्वारा पूरे देश भर में च्सेवा सप्ताह’ मनाया जाएगा। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इसी कड़ी में सोमवार को न्यू फतेहगढ़ में पौधारोपण का कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें विशेष तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया उपस्थित हुए। सेठी ने कार्यक्रम में आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने अपने संबोधन में धरती मां का कजऱ् चुकाने को, बढ़ाओ हाथ पेड़ लगाने को, की भावना से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने का हम सबको संकल्प करना होगा तभी हम आने वाली अगली पीढिय़ों को सुरक्षित जीवन दे सकते है। इस मौके पर मेयर शिव सूद व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने भी अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा, जिला सचिव कुलवंत कौर, सुधीर शर्मा, दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, रामदेव यादव, रजनी सैनी, कुलविंदर कौर, चंचला देवी, इंदु, कमलेश रानी, रेनू, आशा कुमारी, ज्योति, ममता, हरजीत कौर आदि महिलाएं शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here