भाजपा संकल्प पत्र देश के सर्वपक्षीय विकास प्रति वचनबद्ध: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा द्वारा अपने संकल्प पत्र में देश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए गए संकल्प पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने इसे देश की सुरक्षा, विकास तथा जन कल्याण की दृष्टि से पूरे देश के लिए लाभकारी करार दिया है। उक्त विचार श्री खन्ना ने भाजपा के संकल्प पत्र पर विस्तृत चर्चा करते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संकल्प पत्र को देश की सुरक्षा के लिहाज सेे मजबूत करार देते हुए श्री खन्ना ने बताया कि भाजपा संकल्प पत्र में आतंकवाद को सख्ती से कुचलने व देश की सुरक्षा के विषय पर किसी प्रकार का समझौता न करने का संकल्प देशहित में मोदी जी का एक साहसिक व कारगर कदम है। श्री खन्ना ने संकल्प पत्र में मोदी जी द्वारा देश के किसानों, मजदूरों व नौजवानों के विकास के लिए अगले 5 वर्षों में किए जाने वाले कार्यों के प्रति उनके मजबूत इरादे पर भी खुशी व्यक्त की।

श्री खन्ना ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के तहत भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों में जो कृषि, औद्योगिक व सामाजिक क्षेत्र की मजबूती का संकल्प लिया गया है, उससे भारत नंबर 1 विश्वशक्ति के रुप में विख्यात होगा। उन्होंने कहा कि गांवों, किसानों, उद्योग, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा आने वाले 5 वर्षों में भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से मजबूत होगी। एन.डी.ए. सरकार द्वारा बीतेे 5 वर्ष में लाभकारी योजनाओं के द्वारा लोगों को लाभान्वित करने के लिए एन.डी.ए. सरकार का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here