भाजपा संचालन समिति का गठन, पार्षद निपुण शर्मा होशियारपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा द्वारा होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए संगठनात्मक तौर पर संचालन समिति का गठन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि 30 सदस्यीय इस संचालन समिति में कुछ आयाम तय किए गए है। उन आयामों के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमुख तय किए गए है।

Advertisements

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने चुनाव संचालन समिति में लोकसभा प्रभारी के नाते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी को लगाया गया है। उनके साथ सह प्रभारी के नाते डा. सुभाष शर्मा और जगतार सैनी को नाते दायित्व मिला है। लोकसभा मीडिया प्रभारी के नाते पार्षद निपुण शर्मा को जिम्मेदारी मिली है और उनके साथ सह प्रभारी के तौर पर मनीष महाजन व करन प्रभाकर को लगाया गया है। सोशल मीडिया इंचार्ज शिव कुमार काकू व सह इंचार्ज संदीप शर्मा व अरुण शर्मा को नियुक्त किया गया है।

-होशियारपुर लोकसभा की भाजपा संचालन समिति गठित

एडवोकेट आर.पी.धीर को लीगल सैल प्रभारी व एडवोकेट लोकेश नारंग व ब्रिज लाल शर्मा को सहप्रभारी नियुक्त किया गया। लगाया गया है जबकि, उनके साथ सह प्रभारी का काम एडवोकेट लोकेश नारंग,ब्रिज लाल शर्मा देखेंगे। होशियारपुर के मेयर शिव सूद व फगवाड़ा के मेयर अरुण खोसला इस लोकसभा क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की टीमों का काम देखेंगे और सह प्रभारी के तौर पर अंजना कटोच साथ होंगी।

प्रचार विभाग का काम नितिन गुप्ता नन्नू के जिम्मे लगाया गया है उनके साथ सह प्रभारी मनु खुल्लर व अशोक दुग्गल होंगे। इस प्रकार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का डाटा एकत्रित करने वाली टीम प्रमुख के नाते श्याम सुंदर दत्ता को प्रभारी लगाया गया है। लोकसभा क्षेत्र में पढ़ते एन.जी.ओ व धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों की सूची तैयार करने वाली टीम का दायित्व डा. रमन घई को दिया गया है। उनके साथ सह प्रभारी के नाते विजय अग्रवाल होंगे। कॉल सेंटर इंचार्ज के काम राजिंदर मोदगिल को सौंपा गया है।

वाल राइटिंग के लिए निपुण शास्त्री के साथ दलजीत जीतू, विक्रम सोंधी को लगाया गया है। सदस्यता सूची को अपडेट करने का काम रमेश सचदेवा और संदीप मिन्हास को दिया गया। मण्डल स्तर तक सभी बूथों ग्रेड सिलेक्शन का काम विजय सूद को सौंपा गया है। इस संचालन समिति में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, तीक्ष्ण सूद, सोम प्रकाश, अरुणेश शाकर, सुखजीत कौर साही, उमेश शाकर के अलावा होशियारपुर, मुकेरियां व कपूरथला के जिलाध्यक्ष व महामंत्री समिति सदस्य के तौर पर शामिल किए गए है। प्रदेश सचिव डा. सुभाष शर्मा ने संचालन समिति की बैठक में कहा कि लोकसभा होशियारपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत कर नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करेगा। जिसके लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक करके काम में जुट जाना चाहिए।

संचालन समिति के इन आयामों का काम बढिय़ा तरीके से हो इसके लिए निरन्तर अपने-अपने आयाम की बैठकें कर कार्य विस्तार करना है। लोकसभा प्रभारी प्रो राजिंदर भंडारी ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके कार्यकर्ता और कार्यपद्धति से है। इसलिए संचालन समिति में कुछ आयाम बना कर लोकसभा चुनावों में बूथ स्तर तक पार्टी के काम को यकीनी बनाने की विशेष पहल की गई है। सभी कार्यकर्ताओं का एक लक्ष्य है कि 19 मई को होशियारपुर लोकसभा सीट से फिर भाजपा प्रत्याशी जीत कर केंद्र में मोदी सरकार की वापिसी सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here