भाजयुमो ने ठानी है लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा: राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: पुष्पिंदर। भाजपा कार्यालय होशियारपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन करवाया गया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने अरूणाचल प्रदेश के त्वांग शहर से आनलाईन मुहिम के तहत पूरे भारत में लाखों भाजयुमो नेताओं, सदस्यों व कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की योजनाओं प्रति जागरुक किया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार द्वारा भारत में चलाई गई विभिन्न योजनाओं व उनसे होने वाले विकास संबधी जानकारी देते हुए मोदी सरकार को दोबारा शासन में लाने के प्रति जनमानस में जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा ने कहा कि पूनम महाजन द्वारा पूरे देश के कार्यकर्ताओं को जितनी गंभीरता व प्रभाव के साथ उत्साहित किया है उससे निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

इस मौके पर महासचिव जिंदू सैनी, उपाध्यक्ष कुलविंदर बब्बू, मीडिया इंचार्ज धीरज, कुलविंदर लक्की, आफिस इंचार्ज राजा सैनी, मंडल प्रधान मनीषा, ईशु, सुमित, रमन, करण बत्रा, गौरव गुप्ता, अनमोल, सनम शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here